जसरापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से लोमड़ी घायल:ग्रामीणों ने बचाई जान, वन विभाग को सौंपकर उपचार कराया
जसरापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से लोमड़ी घायल:ग्रामीणों ने बचाई जान, वन विभाग को सौंपकर उपचार कराया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में सीतारामजी मंदिर (जोशीयो का कुआं) के पास एक जंगली लोमड़ी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रात करीब 10:15 बजे हुई, जब लोमड़ी पानी पीने आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके आगे के दोनों पैर टूट गए और वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। ग्रामीण हरपाल सिंह निर्वाण ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल लोमड़ी को पास की धर्मशाला में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सुबह वन विभाग के रेंजर को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर वन मित्र जयमल खटाना मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घायल लोमड़ी को अपने सुपुर्द लिया। इस दौरान हरपाल सिंह, महेंद्र कांटीवाल, इंतजार अली, भल्ली खां, सतवीर कुमावत और अनिल कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040650


