पिलानी विधानसभा में 6 नई सड़कों को मंजूरी:16 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए 3 करोड़ रुपए का बजट जारी
पिलानी विधानसभा में 6 नई सड़कों को मंजूरी:16 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए 3 करोड़ रुपए का बजट जारी
पिलानी : पिलानी विधानसभा क्षेत्र में 16 किलोमीटर लंबी 6 नई सड़कों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 3 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। यह स्वीकृति विधायक पितराम सिंह काला की अनुशंसा पर जारी की गई है। विधायक ने अधीक्षण अभियंता (सार्वजनिक निर्माण विभाग), झुंझुनू को बजट घोषणा 2025-26 के लिए कुल 22 सड़कों के प्रस्ताव भेजे थे, जिनमें से इन 6 सड़कों को मंजूरी मिली है।
इससे पहले, अप्रैल में विधायक काला द्वारा दी गई डिजायर के बाद जुलाई में भी 12.01 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों के लिए कुल 3.03 करोड़ रुपए की बजट स्वीकृति जारी की गई थी। अब एक बार फिर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए यह कदम उठाया गया है। विधायक प्रवक्ता अनिल जांगिड़ ने बताया कि स्वीकृत बजट से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 16 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह राशि क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में सहायक होगी।
जारी जानकारी के अनुसार, सरदारपुरा से हरियाणा बॉर्डर तक 3 किलोमीटर सड़क के लिए 55 लाख रुपए, रीको पिलानी से रायला से नूहन्द बॉर्डर तक 800 मीटर सड़क के लिए 31 लाख रुपए, खुडानिया से खातियों की ढाणी तक 4 किलोमीटर सड़क के लिए 63 लाख रुपए, पिलानी शहर से रायला तक 1.3 किलोमीटर सड़क के लिए 20 लाख रुपए, पिलानी मण्ड्रेला रोड से गणेश धाम रोड तक 1.2 किलोमीटर के लिए 35 लाख रुपए और बगड़-नारनौद-बुडानिया 3 किलोमीटर सड़क के लिए 55 लाख रुपए तथा काजड़ा से फरट 2.7 किलोमीटर सड़क के लिए 41 लाख रुपए की बजट स्वीकृति जारी हुई है। सड़कों के लिए बजट स्वीकृत होने पर संबंधित गांवों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक पितराम सिंह काला का आभार व्यक्त किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040578


