[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव शुरू:वैदिक मंत्रोच्चार से शुभारंभ, 18 को महायज्ञ व कुबेर कलश वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव शुरू:वैदिक मंत्रोच्चार से शुभारंभ, 18 को महायज्ञ व कुबेर कलश वितरण

चिड़ावा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव शुरू:वैदिक मंत्रोच्चार से शुभारंभ, 18 को महायज्ञ व कुबेर कलश वितरण

चिड़ावा : चिड़ावा में श्रीपीठ महालक्ष्मी धाम में गुरुवार को पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दीपावली पर्व के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। धाम के पीठाधीश वाणीभूषण प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में महोत्सव का आरंभ हुआ।

पंडित सियाराम शास्त्री ने सिद्धि विनायक शुभ लाभ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विनायक पूजन संपन्न करवाया। प्रवक्ता गोपाल महमिया और तेज प्रकाश सोनी ने बताया कि महोत्सव के तहत शुक्रवार सुबह 10 बजे से महालक्ष्मी महायज्ञ आरंभ होगा। यह महायज्ञ 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे संपन्न होगा।उसी दिन, 18 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से श्रद्धालुओं को कुबेर कलश और महालक्ष्मी यंत्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को धाम में महालक्ष्मी श्रृंगार और दर्शन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

महोत्सव के लिए धाम परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्त मां लक्ष्मी के दर्शन और पूजन का लाभ ले सकें। गणेश पूजन के अवसर पर कांति प्रसाद हलवाई, संजय-राजीव व्यास, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, गोपाल महमिया, महेन्द्र पाल मास्टर, महेश शर्मा, रतिराम राजोतिया, शंकर लाल महरानियां, शिवलाल सैनी, अनिल शर्मा, यादव प्रसाद शर्मा, तेज प्रकाश सोनी, वेदांत तिवाड़ी, राकेश गजराज, सज्जन यादव और करतार यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य जन व भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad