सिंघाना बस स्टैंड पर एक माह से पाइपलाइन टूटी:जलदाय विभाग की अनदेखी से सड़क पर बह रहा पानी, ग्रामीण आक्रोशित
सिंघाना बस स्टैंड पर एक माह से पाइपलाइन टूटी:जलदाय विभाग की अनदेखी से सड़क पर बह रहा पानी, ग्रामीण आक्रोशित
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के खेतड़ी बस स्टैंड पर पिछले एक महीने से पेयजल पाइपलाइन टूटी हुई है। जलदाय विभाग की कथित लापरवाही के कारण सड़क पर लगातार पानी बह रहा है, जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर फैले पानी के कारण कई हादसे हो चुके हैं। महिलाएं और बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं। दीपावली नजदीक होने से बस स्टैंड पर आवाजाही बढ़ गई है, जिससे गंदे पानी के छींटे लोगों के कपड़ों पर पड़ रहे हैं, जिससे उनमें आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है। हालांकि, विभाग ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कस्बे के वार्डों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है।
ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को चेतावनी दी है कि यदि दीपावली से पहले टूटी पाइपलाइन को ठीक नहीं किया गया, तो वे विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में ओमप्रकाश बलवदा, कृष्ण कुमार, गोपाल, संजय कुमार, अशोक कुमार, हनुमान सिंह, हेमंत सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040209


