[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर पुलिस ने 27 जुआरियों को पकड़ा:कोर्ट में पेश कर जेल भेजा, अवैध संपत्ति की होगी जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर पुलिस ने 27 जुआरियों को पकड़ा:कोर्ट में पेश कर जेल भेजा, अवैध संपत्ति की होगी जांच

बीदासर : छापर पुलिस ने झंडी मंडी जुआ खेलते हुए 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने एक खंडहरनुमा मकान में की गई। पुलिस ने जुआरियों से 1 लाख 3 हजार 700 रुपए नकद और छह गाड़ियां जब्त की हैं।

छापर सीआई मोटाराम मेघवाल ने बताया कि उन्हें मुखबिर से रेलवे स्टेशन रोड पर झंडी मंडी जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खंडहरनुमा मकान पर दबिश दी, जहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने मौके से 27 जुआरियों को पकड़ा और उनसे एक लाख रुपए से अधिक की नकदी तथा छह वाहन जब्त किए। इस कार्रवाई में एएसआई धर्मवीर सिंह, कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल सुल्तान सिंह और वाहन चालक जयप्रकाश शामिल थे।

गिरफ्तार किए गए सभी जुआरियों को बुधवार 15 अक्टूबर को सुजानगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

वृत्ताधिकारी प्रहलाद राय ने बताया कि अब इन जुआरियों की अवैध संपत्ति की जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि संपत्ति जुए से अर्जित पाई जाती है, तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

वृत्ताधिकारी प्रहलाद राय ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी जुआ या अन्य अवैध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22