लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश
अजीतगढ़ ब्लॉक की मासिक बैठक में आरसीएचओ डॉ विशाल सिंह ने की विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों समीक्षा
सीकर : चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन कर सेक्टरवार विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह की अध्यक्षता में हुई अजीतगढ़ ब्लॉक की बैठक में कम उपलब्धि वाले सेक्टर के प्रभारी अधिकारी को सुधार करने के निर्देश दिए गए। आरसीएचओ डॉ विशाल सिंह ने एएनसी पंजीकरण, 12 सप्ताह में एएनसी का पंजीकरण, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, संपूर्ण टीकाकरण, एमआर प्रथम व द्वितीय डोज, टीकाकरण सेशन का यूविन साफटवेयर पर शुरू और समापन पर चर्चा करते हुए सभी सेक्टर प्रभारी अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आशा, एएनएम और सीएचओ द्वारा किए गए जा रहे घर-घर सर्वे की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही एएनसी स्क्रीनिंग, एनीमिया रोकथाम के लिए शक्ति दिवस के आयोजन, नसबंदी, पीपीआईयूसीडी सहित सभी योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में अजीतगढ बीसीएमओ डॉ राजेंद्र यादव सहित सभी सेक्टर के प्रभारी अधिकारी, एएनएम, सीएचओ व एनएचएम कार्मिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034800

