[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध हथियारों पर की कार्रवाई:देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

अवैध हथियारों पर की कार्रवाई:देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियारों पर की कार्रवाई:देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की है। यह कार्रवाई देर शाम को की गई। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त और लोकल स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए रवाना किया गया था। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा पचेरी कलां में एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक खड़ा दिखाई दिया। उसकी तलाशी ली गई तो जींस के बेल्ट के अंदर प्लास्टिक की थैली में लिपटी एक लोहे की बनी देशी पिस्टल मिली।

पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम दीपचंद पुत्र सुबेसिंह निवासी जाखणी, थाना सदर नारनौल बताया। वह देशी पिस्टल रखने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपचंद को आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया और अवैध देशी पिस्टल जब्त कर ली। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad