[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फरार स्थाई वारंटी देवाराम गिरफ्तार:मंड्रेला पुलिस ने नागौर से दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

फरार स्थाई वारंटी देवाराम गिरफ्तार:मंड्रेला पुलिस ने नागौर से दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

फरार स्थाई वारंटी देवाराम गिरफ्तार:मंड्रेला पुलिस ने नागौर से दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

मंड्रेला :  मंड्रेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी देवाराम पुत्र सुंडाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नागौर जिले के माटपुरा पचौरी से दबोचा गया।

बीकानेर जिले के नोखा तहसील स्थित नायकों की ढाणी, कचौड़ी नाडा का निवासी आरोपी देवाराम के खिलाफ माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पिलानी में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत एक प्रकरण लंबित था। वह इस मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन और सीओ चिड़ावा विकास धिंधवाल (RPS) के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर और थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार के साथ हैड कॉन्स्टेबल पारस राम और कॉन्स्टेबल दलीप कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad