[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक जने को गिरफ्तार किया, पिकअप गाड़ी भी जप्त की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक जने को गिरफ्तार किया, पिकअप गाड़ी भी जप्त की

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक जने को गिरफ्तार किया, पिकअप गाड़ी भी जप्त की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान फतेहपुर सालासर रोड़ पर पिकअप गाड़ी की तलाश में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सालासर फतेहपुर रोड़ पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। पुलिस ने गाड़ी को चैक करना चाहा तो चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने चालक को पकड़कर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 54 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर बरामद किया गया साथ ही स्मैक पाउडर विक्रय के लिए प्रयुक्त फॉयल पेपर, रबर बैंड, प्लास्टिक पन्निया, डिजिटल कांटा, ओर नशा करने में प्रयुक्त जले हुए नोट व स्मैक बिक्री के 3800 रूपये पिकअप चालक भोजासर निवासी प्रदीप सिंह से बरामद किए गए। महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच बलारां थानाधिकारी को सोपी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22