[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा, आरोपी पर तीन थानों में 30 मामले दर्ज हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा, आरोपी पर तीन थानों में 30 मामले दर्ज हैं

बबाई थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा, आरोपी पर तीन थानों में 30 मामले दर्ज हैं

खेतड़ी : बबाई पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर भैरू सिंह उर्फ भैरिया और पूर्णमल शामिल हैं। भैरू सिंह बबाई थाने का हिस्ट्रीशीटर है। थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह तंवर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वांछित बदमाशों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि थाने का वारंटी और हिस्ट्रीशीटर भैरू सिंह थाना क्षेत्र में आया है। सूचना पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और क्षेत्र में नाकाबंदी की। बबाई क्षेत्र में दबिश देकर बैचावाली निवासी हिस्ट्रीशीटर भैरू सिंह उर्फ भैरिया पुत्र कैलाश चंद और पूर्णमल पुत्र प्रभाताराम को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर भैरू उर्फ भैरिया के खिलाफ बबाई थाने के अलावा खेतड़ी और खेतड़ीनगर में मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 30 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी ने ये भी बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह तंवर के साथ एएसआई बाबूलाल, एचसी पप्पूराम, कॉन्स्टेबल बलवीर, राजेश, भीम सिंह और पृथ्वी सिंह की टीम शामिल थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad