महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं द्वारा 44 नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित
स्व. जगदीश प्रसाद गोल्याण की स्मृति में हुआ आयोजन
झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल झुंझुनू शाखा की ओर से शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर बीडीके अस्पताल के जनाना विंग में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित की गई। यह कार्यक्रम स्वर्गीय जगदीश प्रसाद गोल्याण की स्मृति में उनके पुत्र रामप्रकाश गोल्याण द्वारा, डॉ. पूजा चौधरी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं को संक्रमित रोगों से बचाने हेतु बिछाने, पहनने और ओढ़ने के कपड़ों सहित 7 पीस के सेट में कुल 44 मेडिकेटेड बेबी किट निशुल्क वितरित की गईं।
महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर सत्यदेव दडिया ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक माह की 9 तारीख को नवजात शिशुओं के लिए निःशुल्क बेबी किट वितरण का यह सिलसिला लगातार जारी है। इस अवसर पर सचिव वीर पुष्कर दत्त जांगिड़, वीर गोविंद कुमावत, वीर राजेंद्र सिंह भाटी, वीर मदन सिंह प्रेमी, नर्सिंग स्टाफ, ड्यूटी नर्सें और गार्ड अमर सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040971


