[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CSIR-CEERI में 13 अक्टूबर से विज्ञान संगोष्ठी:माइक्रोवेव, मिलीमीटर-वेव टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

CSIR-CEERI में 13 अक्टूबर से विज्ञान संगोष्ठी:माइक्रोवेव, मिलीमीटर-वेव टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी

CSIR-CEERI में 13 अक्टूबर से विज्ञान संगोष्ठी:माइक्रोवेव, मिलीमीटर-वेव टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी

पिलानी : सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी), पिलानी में 13 अक्टूबर से तीन दिवसीय वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। ये संगोष्ठी ‘माइक्रोवेव, मिलीमीटर वेव एंड बियॉण्ड टेक्नोलॉजीज़ फॉर कनेक्टेड फ्यूचर (µmTCF-2025)’ विषय पर केंद्रित है।

ये आयोजन माइक्रोवेव, मिलीमीटर-वेव और उससे आगे की उन्नत तकनीकों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान करना है।

संगोष्ठी में ज्ञान का आदान-प्रदान, नवीनतम शोध उपलब्धियों की साझेदारी, तकनीकी प्रवृत्तियों का पूर्वानुमान और भविष्य की दिशा में नई संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसका मुख्य फोकस वायरलेस इन्फ्रास्ट्रक्चर, 5G/6G नेटवर्क, रडार सिस्टम, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स तथा भविष्य के संवेदन और इमेजिंग सिस्टम जैसे क्षेत्रों में नवाचार को गति देने वाली अत्याधुनिक तकनीकों पर रहेगा।

प्रमुख विषयों में माइक्रोवेव, मिलीमीटर-वेव एवं टेराहर्ट्ज़ प्रणालियां व अनुप्रयोग, उन्नत बीमफॉर्मिंग तकनीकें, इंटीग्रेटेड एंटेना एवं एंटेना-ऑन-चिप, ट्रांसीवर और MMICs, और भविष्य के सेंसर एवं इमेजिंग हेतु THz प्रणालियां शामिल हैं।

संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों के की-नोट व्याख्यान, प्लेनरी व तकनीकी सत्र, पैनल चर्चाओं के अलावा रीयल-टाइम डेमो जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। ये संगोष्ठी इलेक्ट्रॉनिक्स के स्नातक एवं शोधार्थी विद्यार्थियों, आरएफ/माइक्रोवेव इंजीनियरों, शोधकर्ताओं एवं शिक्षकों और वायरलेस, रडार एवं सेंसिंग क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।

आयोजन के संरक्षक और सीएसआईआर-सीरी के निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया ने बताया- ये संगोष्ठी विज्ञान एवं उद्योग के मध्य संवाद को सुदृढ़ करेगी। साथ ही, ये नवाचार की दिशा में युवाओं को प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर देश-विदेश से प्रतिष्ठित वक्ता एवं वैज्ञानिक भाग लेंगे और अपने शोध अनुभव साझा करेंगे। यह संगोष्ठी नवीन प्रौद्योगिकियों पर विमर्श का मंच बनने के साथ-साथ भविष्य के “कनेक्टेड वर्ल्ड” की दिशा में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक सहयोग को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

Related Articles