[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

21 घंटे बाद कुएं से निकला शव:मानसिक बीमार था बुजुर्ग, सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

21 घंटे बाद कुएं से निकला शव:मानसिक बीमार था बुजुर्ग, सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू

21 घंटे बाद कुएं से निकला शव:मानसिक बीमार था बुजुर्ग, सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ के मंढ़ा सुरेरा गांव में 85 साल के बुजुर्ग का शव 21 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद कुएं से निकाला गया। मृतक मोहनलाल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कुएं में गिर गए थे। इस अभियान में ग्रामीण,पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीमों ने मिलकर काम किया।

मानसिक रूप से बीमार था मृतक

मृतक के बेटे रघुवीर आचार्य ने बताया कि पिता मानसिक रूप से बीमार थे। शुक्रवार सुबह दवा लेने के लिए अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घर नहीं लौटे तो रघुवीर उनकी तलाश में निकले। रघुवीर को गांव के मुख्य रोड पर स्थित कुएं की पाल पर बुजुर्ग के कपड़े, चप्पल, छड़ी, पगड़ी और चश्मा पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थानाधिकारी जय सिंह बसेरा और सब इंस्पेक्टर सुआ लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग को कुएं से निकालने का प्रयास शुरू किया।

मौके पर एसडीएम मोनिका सामौर और तहसीलदार महिपाल सिंह भी पहुंचे। शाम करीब 5:15 बजे सिविल डिफेंस की टीम ने बचाव अभियान संभाला। हालांंकि कुएं में मिट्टी, कचरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को सफलता नहीं मिली। रात करीब 10 बजे एसडीएम मोनिका सामौर के निर्देश पर पंप सेट, लाइट और लॉरिंग मशीन की व्यवस्था की गई। सिविल डिफेंस टीम इंचार्ज कैलाश यादव के नेतृत्व में पूरी रात कुएं से पानी निकालने का काम जारी रहा, ताकि शव तक पहुंचा जा सके।

सिविल डिफेंस टीम के सदस्य कैलाश मीणा को कुएं में उतारा गया।
सिविल डिफेंस टीम के सदस्य कैलाश मीणा को कुएं में उतारा गया।

शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पानी निकालने के बाद बुजुर्ग का शव दिखाई दिया। सिविल डिफेंस टीम के सदस्य कैलाश मीणा को कुएं में उतारा गया और शव को बाहर निकाला गया। शव को दांता सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

21 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को सफलता

पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस 21 घंटे लंबे बचाव अभियान में सिविल डिफेंस की पूरी टीम, एसडीएम मोनिका सामौर, तहसीलदार महिपाल सिंह, SHO जयसिंह बसेरा, एसआई सुआलाल, प्रशासक नेम सिंह, लव सिंह मंढ़ा, पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह, पटवारी, गिरदावर सहित अनेक स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22