[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी:उद्यानिकी, पशुपालन, जैविक खेती पर चर्चा; प्रगतिशील कृषक सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी:उद्यानिकी, पशुपालन, जैविक खेती पर चर्चा; प्रगतिशील कृषक सम्मानित

पिलानी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी:उद्यानिकी, पशुपालन, जैविक खेती पर चर्चा; प्रगतिशील कृषक सम्मानित

पिलानी : पिलानी नगरपालिका सभागार में 8 अक्टूबर 2025 को रबी मौसम पूर्व एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के मोरवा, डुलानियां, पीपली, दूदी, दूधवा, हमीनपुर, गाडोली, बनगोठड़ी, खुडानिया, बेरी, लीखवा, छापड़ा, खेड़ला, झेरली, बजावा और देवरोड़ सहित विभिन्न गांवों के 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में झुंझुनू के उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) शीशराम जाखड़ ने आत्मा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, जैविक खेती और नवाचार गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कार, कृषक भ्रमण और प्रशिक्षण जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

बीजों के बारे में जानकारी दी

उप परियोजना निदेशक (आत्मा) प्रमोद कुमार ने किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी. का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसे कृषि आदान केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही खरीदें और खरीद का बिल अवश्य लें।

कृषि अनुसंधान अधिकारी अनुपम महर्षि ने रबी फसलों में बीजोपचार के महत्व और रोग-कीट नियंत्रण के उपायों पर मार्गदर्शन दिया। पशुपालन विभाग के डॉ. सत्यवीर सिंह दलाल ने पशु मंगला बीमा योजना और पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर जानकारी प्रदान की।

कृषि विभाग की योजनाओं से करवाया अवगत

उद्यान विभाग के कृषि पर्यवेक्षक चतर सिंह भालोठिया ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जबकि बीटीटी कन्वेनर पिलानी जोगेंद्र सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। गोष्ठी के समापन पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, आत्मा योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक देशराज लीखवा, अशोक सिहाग खुडानिया, रणसिंह गुर्जर दूदवा, विजेंद्र सागवान भगीना, रणसिंह पूनिया बेरी और प्रगतिशील किसान मुकेश कुमार मांजू (पिलानी) सहित कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles