[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनी समाज का 13वां प्रतिभा सम्मान समारोह:69 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित, सर्व समाज के लोग हुए शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सैनी समाज का 13वां प्रतिभा सम्मान समारोह:69 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित, सर्व समाज के लोग हुए शामिल

सैनी समाज का 13वां प्रतिभा सम्मान समारोह:69 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित, सर्व समाज के लोग हुए शामिल

सीकर : सैनी समाज सेवा समिति रामगढ़ ने 13वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के कल्याण मार्केट स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले अतिथि भवन हुआ। इस दौरान सैनी समाज सहित सर्व समाज की कुल 69 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

यह समारोह संत कैलाशनाथ महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीराज गौड़ ने की। सुन्दरमल सैनी मुख्य अतिथि और भंवरलाल सैनी मुख्य वक्ता थे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रहलादराय सैनी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी स्वयं आगे बढ़ते हुए समाज, परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं। प्रतिभाओं को सम्मानित करने से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

इस दौरान अन्य अतिथियों ने भी समारोह को संबोधित किया। संस्था अध्यक्ष भंवरलाल तंवर ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सतीश तंवर, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय सैनी, मुरारीलाल सिंगोदिया, संदीप पढ़ियार, दिनेश सैनी, मदनलाल सिंगोदिया, राधेश्याम चुनवाल, मनोज पढ़ियार सहित समाज के लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22