[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में 13 लोगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप:भूमि का फर्जी इकरारनामा बनाया, 60 लाख में बेचने का सौदा किया, केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में 13 लोगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप:भूमि का फर्जी इकरारनामा बनाया, 60 लाख में बेचने का सौदा किया, केस दर्ज

चिड़ावा में 13 लोगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप:भूमि का फर्जी इकरारनामा बनाया, 60 लाख में बेचने का सौदा किया, केस दर्ज

चिड़ावा : चिड़ावा थाना क्षेत्र में 4.18 हेक्टेयर जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर उस पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रार्थी प्रतीक शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रतीक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- राजस्व ग्राम श्योपुरा में खसरा संख्या 63 से 67 की कुल 4.18 हेक्टेयर जमीन उनके और नरेंद्र कुमार पुत्र हेमराज के नाम पर बराबर हिस्से में दर्ज है। वो इस जमीन पर काश्त कर रहे हैं, जिसे उन्होंने 27 जुलाई 2023 को एक रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से खरीदा था।

60 लाख में बेचने का सौदा किया

शिकायत के अनुसार, कैलाश, रामसिंह, शीशराम, संतोष, सतवीर (पुत्रगण मक्खनलाल) और श्यामसुन्दर, बजरंग, ओमप्रकाश (पुत्रगण शंकरलाल) सहित अन्य अभियुक्तों ने इस जमीन पर कोई स्वामित्व या कब्जा न होते हुए भी 14 जून 2025 को एक फर्जी एवं कूटरचित इकरारनामा तैयार किया। उन्होंने इस जमीन को 60 लाख रुपेए में रहीश कुमार (उर्फ हरिश कुमार) को बेचने का सौदा कर दिया।

जान से मारने की मिली धमकी

शिकायत में ये भी बताया गया है कि इकरारनामा करने वाले (क्रेता) हरिश और गवाह संदीप, भरतसिंह, आनंद और प्रवेश शर्मा अब खातेदारों को जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने, जान से मारने और डरा धमकाकर रुपेए ऐंठने की धमकी दे रहे हैं। वो एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। चिड़ावा पुलिस थाना में ये रिपोर्ट कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini