[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SDM से भिड़ीं कांग्रेस विधायक:अस्पताल का उद्घाटन करने से रोका, MLA बोलीं-मेरा प्रोटोकॉल चीफ सेक्रेटरी से ऊपर, अपराधी जैसा सलूक किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

SDM से भिड़ीं कांग्रेस विधायक:अस्पताल का उद्घाटन करने से रोका, MLA बोलीं-मेरा प्रोटोकॉल चीफ सेक्रेटरी से ऊपर, अपराधी जैसा सलूक किया

SDM से भिड़ीं कांग्रेस विधायक:अस्पताल का उद्घाटन करने से रोका, MLA बोलीं-मेरा प्रोटोकॉल चीफ सेक्रेटरी से ऊपर, अपराधी जैसा सलूक किया

झुंझुनूं : झुंझुनूं में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन के उद्घाटन को लेकर हंगामा हो गया। मंडावा से कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी चुड़ैला गांव में PHC का उद्घाटन करने पहुंची थीं। जैसे ही वे मंच की ओर बढ़ीं, पुलिस और अफसरों ने बैरिकेडिंग कर उन्हें और उनके समर्थकों को रोक दिया। विधायक और SDM में बहस हो गई। इस दौरान पुलिस ने महिला सरपंच से धक्का-मुक्की भी की। विधायक ने ASP हेमंत सिंह से कहा- कल तक ऐसा क्या हो गया कि आपको इतनी बड़ी पुलिस फोर्स लगानी पड़ी? यह सरकारी बिल्डिंग है, कोई अपराध स्थल नहीं। आपने छावनी बना दी है।

विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने टेंट उखाड़ दिए। कुर्सियां हटवा दीं। मुझे भवन के अंदर जाने से रोक दिया। मुझे धक्का-मुक्की कर बाहर निकाला गया। विधायक का प्रोटोकॉल चीफ सेक्रेटरी से ऊपर होता है, लेकिन मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसे मैं कोई अपराधी हूं। मलसीसर एसडीएम सुमन देवी ने कहा- चिकित्सा विभाग से स्पष्ट निर्देश हैं कि जब तक भवन का पूरा हैंडओवर नहीं हो जाता, तब तक लोकार्पण नहीं किया जा सकता। इस बीच मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ASP, सीओ समेत 3 थानों का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

विधायक बोलीं- हारे हुए नेताओं के दबाव में काम कर रहा प्रशासन

विधायक को जब उद्घाटन करने से रोक दिया तो उन्होंने एसडीएम सुमन देवी से पूछा- आपको आम आदमी के टैक्स से सैलरी मिलती है। आप क्या समझती हैं अपने आप को? किस आदेश के तहत मुझे रोका जा रहा है? MLA रीटा चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रशासन हारे हुए उम्मीदवारों (नेताओं) के दबाव में काम कर रहा है। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन जनता का अपमान नहीं होना चाहिए। यह पीएचसी मैंने कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत करवाई थी। पैसा मंजूर करवाया। काम शुरू करवाया। ग्रामीणों की इच्छा थी कि मैं इसका उद्घाटन करूं, लेकिन प्रशासन ने साजिश के तहत कार्यक्रम रुकवा दिया।

SDM बोलीं- विभागीय निर्देशों की पालना कर रहे

मामले में मलसीसर SDM सुमन देवी ने कहा- केवल विभागीय निर्देशों की पालना कर रहे हैं। यह कोई राजनीतिक निर्णय नहीं है, बल्कि सरकारी प्रक्रिया का पालन है।

रैली निकाल प्रदर्शन किया

पीएचसी पर कार्यक्रम रुकने के बाद विधायक और ग्रामीणों ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी रैली निकाली। प्रशासन मुर्दाबाद और भाजपा सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। फिर अचानक प्रशासन ने कार्यक्रम रोकने का आदेश क्यों दिया?

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुड़ैला सरपंच बिमला तिलोटिया के बेटे राजीव तिलोटिया और ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को राजनीतिक कारणों से बाधित किया जा रहा है। रैली में चुड़ैला, वाहिदपुरा, भीमसर और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच जब प्रशासनिक अधिकारियों ने भवन का उद्घाटन करने की अनुमति नहीं दी, तो विधायक ने ग्राम पंचायत भवन में एक टेबल पर उद्घाटन पट्टिका रखकर प्रतीकात्मक रूप से उद्घाटन किया।

सरपंच बोलीं- तीन महीने पहले ही हैंडओवर हो चुका

चुड़ैला सरपंच बिमला तिलोटिया ने कहा- भीमसर और वाहिदपुरा के साथ चुड़ैला पीएचसी को तीन महीने पहले विभाग को सौंप दिया गया था। तब किसी ने यह नहीं कहा कि हैंडओवर अधूरा है। अब अचानक राजनीतिक दबाव में कार्यक्रम रोकना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे गांव में विकास कार्य भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रहे, इसलिए प्रशासन का इस्तेमाल कर उद्घाटन रुकवाया गया।

सीएमएचओ ने कहा- फाइनल जांच अभी बाकी

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया- भवन का सिविल हिस्सा पूरा हो गया है, लेकिन इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और उपकरणों की फाइनल जांच बाकी है। जब तक विभाग को भवन औपचारिक रूप से सौंपा नहीं जाता, तब तक स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं की जा सकतीं।

पहले देखिए… घटना से जुड़ी तस्वीरें

आज सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी तय कार्यक्रम के अनुसार उद्घाटन करने पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।
आज सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी तय कार्यक्रम के अनुसार उद्घाटन करने पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।
बैरिकेडिंग के पास मौजूद एसडीएम सुमन देवी से विधायक की बहस हो गई।
बैरिकेडिंग के पास मौजूद एसडीएम सुमन देवी से विधायक की बहस हो गई।
विधायक के साथ पहुंचीं सरपंच बिमला तिलोटिया और अन्य लोगों को पुलिस ने बैरिकेडिंग के पास धक्का देकर रोका।
विधायक के साथ पहुंचीं सरपंच बिमला तिलोटिया और अन्य लोगों को पुलिस ने बैरिकेडिंग के पास धक्का देकर रोका।
विधायक और ग्रामीणों ने गांव में रैली निकाली। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विधायक और ग्रामीणों ने गांव में रैली निकाली। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विधायक ने ग्राम पंचायत भवन में एक टेबल पर पट्टिका रखकर प्रतीकात्मक रूप से उद्घाटन किया।
विधायक ने ग्राम पंचायत भवन में एक टेबल पर पट्टिका रखकर प्रतीकात्मक रूप से उद्घाटन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77