[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरीकलां में ईंट भट्ठा मालिक से ठगी का आरोपी गिरफ्तार:मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 3.96 लाख रुपए लिए थे, पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरीकलां में ईंट भट्ठा मालिक से ठगी का आरोपी गिरफ्तार:मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 3.96 लाख रुपए लिए थे, पुलिस ने पकड़ा

पचेरीकलां में ईंट भट्ठा मालिक से ठगी का आरोपी गिरफ्तार:मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 3.96 लाख रुपए लिए थे, पुलिस ने पकड़ा

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने शनिवार को एक ईंट भट्ठा मालिक से धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 3.96 लाख रुपए हड़प लिए थे और न तो मजदूर दिए और न ही पैसे वापस किए। थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव ने बताया- 3 मई को पथाना निवासी विक्रम ने शिकायत दर्ज कराई थी। विक्रम ने बताया कि उसके ईंट भट्ठे पर जहाज उदयपुरवाटी निवासी विजय सिंह आया था। मजदूरों की आवश्यकता होने पर विजय सिंह ने उसे धोखा देकर 3.96 लाख रुपए ठग लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने जहाज उदयपुरवाटी निवासी विजय सिंह पुत्र संतलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया- गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह, एएसआई नरेश कुमार और कांस्टेबल सुनील सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles