हाजी मोहम्मद अब्बास काजी को कांग्रेस संगठन में मिली जिम्मेदारी
हाजी मोहम्मद अब्बास काजी को कांग्रेस संगठन में मिली जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की अनुशंषा पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहम्मद अब्बास काजी को चूरू वार्ड नम्बर 1 से 14 तक संगठन की गतिविधियों के लिए प्रभारी नियुक्त हुए। नव नियुक्त प्रभारी को नियुक्ति पत्र देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रियाजत खान व शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने कहा कि आप संगठन में वर्षो से पार्टी की सेवा करते रहे है और अच्छा अनुभव रखते है इससे संगठन को और मजबुती मिलेगी। इस अवसर पर देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर धान्धू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जमील चौहान, रामचन्द्र सुण्डा, एडवोकेट अनीस खान आदि ने काजी अब्बास को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।