[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीसीएमओ कार्यालय स्टाफ का ज्ञापन: निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीसीएमओ कार्यालय स्टाफ का ज्ञापन: निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग

बीसीएमओ कार्यालय स्टाफ का ज्ञापन: निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग

चिड़ावा : बीसीएमओ कार्यालय के स्टाफ ने उपखंड अधिकारी चिड़ावा के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसटीए स्टोर प्रभारी राजेंद्र सिंह ढाका के खिलाफ की गई एकतरफा कार्रवाई पर आपत्ति जताई गई है।

स्टाफ का आरोप है कि 29 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे नर्सिंग अधिकारी महेश गजराज ने बिना अनुमति स्टोर कक्ष में प्रवेश कर राजेंद्र सिंह ढाका के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं और राजकार्य बाधित हुआ। इलाज के दौरान बीसीएमओ डॉ. तेजपाल कटेवा हालचाल पूछने पहुंचे तो वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

इसके बाद, आधे घंटे के भीतर उपजिला अस्पताल चिड़ावा के पीएमओ और नर्सिंग स्टाफ कथित तौर पर बीसीएमओ कार्यालय में घुस आए और हंगामा करते हुए बीसीएमओ को धमकियां दीं।

स्टाफ ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में केवल राजेंद्र सिंह ढाका पर कार्रवाई हुई, जबकि अन्य आरोपी नर्सिंग कर्मचारी और पीएमओ पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन के जरिए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और बीसीएमओ कार्यालय स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62