कांग्रेस में नए जिलाध्यक्ष चुनने की कवायद शुरू
कांग्रेस में नए जिलाध्यक्ष चुनने की कवायद शुरू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : प्रदेश में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झुंझुनूं जिले के प्रभारी कैप्टन प्रवीण डावर सात अक्टूबर तक जिले में रहकर ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे और चार से सात नामों का पैनल तैयार कर पार्टी मुख्यालय भेजेंगे।
शुक्रवार को रीको स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने की। इस दौरान सह प्रभारी रामजीलाल शर्मा और सफाई मजदूर आयोग के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जैदिया भी मौजूद रहे। कैप्टन डावर ने बताया कि नए जिलाध्यक्ष का चयन पूरी तरह कार्यकर्ताओं की राय से होगा। पार्टी विचारधारा से जुड़े, संगठन को एकजुट करने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि झुंझुनूं कांग्रेस की एकजुटता का ही परिणाम है कि विधानसभा चुनावों में सात में से पांच सीटें पार्टी के खाते में गईं और लोकसभा चुनाव में भी 10 साल बाद जीत मिली।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें डॉ. सुनील झाझडिया, शकुंतला यादव, राजकुमार राठी, अजय तसीड, सुनील झाझडिया, नवीन सैनी, धर्मपाल खेदड़, इशाक खान, मोहित जनेवा, राजकुमार ढाका, गोकुलचंद सैनी, पवन पुजारी, रोहिताश सिंह बुहाना समेत कई नेता शामिल थे।
ब्लॉकवार बैठकें
- 4 अक्टूबर: मंडावा (सुबह 10 बजे), अलसीसर (दोपहर 1 बजे), पिलानी (शाम 4 बजे)
- 5 अक्टूबर: बुहाना (दोपहर 1 बजे), सूरजगढ़ (शाम 4 बजे)
- 6 अक्टूबर: खेतड़ी-1 (सुबह 10 बजे), खेतड़ी-2 (दोपहर 1 बजे), गूढ़ा (शाम 4 बजे)
- 7 अक्टूबर: मुकुंदगढ़ (सुबह 10 बजे), नवलगढ़ (दोपहर 1 बजे), उदयपुरवाटी (शाम 4 बजे)
माना जा रहा है कि दीपावली के बाद नवंबर में कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिल सकता है।