[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान राम व कुम्भकरण के बीच हुआ युद्ध, आज होगा 40 फीट रावण पुतले का दहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भगवान राम व कुम्भकरण के बीच हुआ युद्ध, आज होगा 40 फीट रावण पुतले का दहन

भगवान राम व कुम्भकरण के बीच हुआ युद्ध, आज होगा 40 फीट रावण पुतले का दहन

खेतड़ी नगर : केसीसी के रामलीला मैदान में सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में चल रही 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव के नो वे दिन मंगलवार को रामलीला में भगवान राम व कुम्भकरण युद्ध को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीड़ी गुप्ता थे जबकी अध्यक्षता महिला समाल अध्यक्ष रीना गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, अमीत ठोलिया मौजूद थे। लीला में कुम्भकरण को गहरी नींद से उठाने का दृश्य दिखाया गया। रावण के कहने पर कुंभकरण को जगाया जाता है, जो युद्धभूमि पहुँचकर वानरों को भारी क्षति पहुँचाता है। भगवान राम कुंभकरण का सामना करते हैं और अंततः एक दिव्य बाण से उसका वध कर देते है।

राजकुमार जलंद्रा, मुरारीलाल कर्मचंदानी, नारू व नेमीचंद के निर्देशन में राम का किरदार संजय जिदंड, लक्ष्मण का गिरजा शंकर, रावण का चुन्नीलाल, मेघनाथ का तिपेश जांगिड़, सुग्रीव मनोहरलाल, अंगद हरीश शर्मा, अहिरावण सुनिल फाईटर किया। इस अवसर पर रामलीला समिति ने भामाशाहों का सम्मान किया।

इस मौके पर के अभिषेक पारीक, राजेश डाढेल, श्यामसिंह चौहान, घनश्यामदास, आलोक जेदिया, रमेश कुमार, अरविंद, मातादीन शर्मा, विजेश शर्मा, एनके कोशिक, राधा कृष्ण, राजेश नारवाल, नरेश मीणा, हिम्मत बंसल सैंकड़ों की संख्या में लोग लीला का आनंद उठाया। संचालन विमल शर्मा ने किया। समिति महामंत्री अभिषेक पारीक ने बताया कि गुरूवार शाम छह बजे केसीसी के नेहरू मैदान में 40 फीट रावण पुतले का दहन किया जाएंगा। उससे पूर्व शाम चार बजे रामलीला मैदान से रामलीला के कलाकारों द्वारा झांकी निकाली जाएंगी। रामलीला मैदार से प्रारंभ हुई झांकी नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए नेहरू मैदान पहुंच कर सपंन होगी जहा पर भगवान राम व रावण के बीच युद्ध का मंचन किया जाएंगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker