[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑपरेशन गरिमा के तहत निर्भया स्क्वॉयड ने सीएलसी हाई स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑपरेशन गरिमा के तहत निर्भया स्क्वॉयड ने सीएलसी हाई स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक

ऑपरेशन गरिमा के तहत निर्भया स्क्वॉयड ने सीएलसी हाई स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक

झुंझुनूं : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन गरिमा” अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉयड ने सीएलसी हाई स्कूल, झुंझुनूं में 539 छात्राओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30 सितंबर 2025 को किया गया, जिसमें छात्राओं को उनकी सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। निर्भया स्क्वॉयड ने छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आने-जाने के दौरान सुरक्षा के उपाय, छेड़छाड़ या अप्रिय घटनाओं की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 100, 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करने की सलाह दी। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और आत्मरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। छात्राओं को निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। निर्भया स्क्वॉयड की टीम ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस यी उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। ऑपरेशन गरिमा अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने और समाज में उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles