[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ा पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गुढ़ा पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की

गुढ़ा पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की

नीमकाथाना : दिल्ली सीकर हाईवे स्थित गुढ़ा पब्लिक स्कूल में सनातन परंपरा में शक्ति की साधना के नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की गई। विद्यालय के प्री प्राइमरी की छोटी बेटियों ने शक्ति के 9 स्वरूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, देवी स्कंदमाता माता कात्यायनी, मां कालरात्रि देवी, महागौरी और सिद्धिदात्री के स्वरुप बनकर आई माताओं का गुढ़ा एजुकेशन हब के चेयरमैन संपत बेनीवाल ने स्वागत किया एवं उनकी श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना की। प्राइमरी की बालिकाओं ने एक लघु नाटिका के द्वारा समाज को संदेश दिया कि हमें सिर्फ बेटियों को 9 दिन ही नहीं पूजना चाहिए अपितु उनकी अनंत पूजा होनी चाहिए क्योंकि बेटी दो घरों का गौरव होती है।

गुढ़ा एजुकेशन हब के चेयरमैन संपत बेनीवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश संस्कृति और सभ्यता से बड़ा समृद्ध है और इस तरह के पावन अवसर हमारे बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करते हैं। उन्होंने सबके लिए खुशहाली, समृद्धि और सफलता की कामना की। इस अवसर हाल ही में संपन्न हुई अखिल भारतीय अंतर विद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिए गए, जिसमें वंशिका द्वितीय स्थान ₹5100, आरजू सैनी तृतीय स्थान ₹3100 एवं चौथे स्थान पर रही अदिति यादव को ₹1100 का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। खेलों में विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर प्राप्त मेडल एवं सर्टिफिकेट्स दिए गए वही यूनिट 3 के मेरिट होल्डर विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस पुण्य अवसर पर आज ही गुढ़ा एजुकेशन हब के निदेशक के सत्येंद्र का 55 वा जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। गुढ़ा एजुकेशन हब के चेयरमैन संपत बेनीवाल एवं प्राचार्य डॉ पी के भाटी ने उनका साफा पहनाकर सम्मान किया एवं सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियो ने केक काटकर जन्म दिवस की बढ़ाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु, संपन्नता एवं समृद्धि की कामनाएं की।

गुढ़ा एजुकेशन हब के निदेशक के सत्येंद्र ने जन्मदिन मनाने के लिए सबका आभार करते हुए कहा कि नवरात्रि का यह महापर्व हमारे बच्चों को संस्कृति की जड़ों से जोड़ता है एवं यह सिखाता है कि हमें नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर पी के भाटी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम विद्यालय में हर वर्ग, सम्प्रदाय, धर्म, संस्कृति एवं सभ्यता से जुड़े हर त्योहार को मनाते है ताकि बच्चों में धर्म, श्रद्धा, संयम, संस्कृति एवं आपसी भाईचारे की भावना पैदा की जा सके। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अजय घायल, संयोजक दिनेश शर्मा, वर्षा कुमावत एवं सभी अध्यापक उपस्थित रहे। मंच संचालन यषिता सिंह पवार एवं आरजू सैनी ने किया।

Related Articles