[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सूरजगढ़: गुड़िया कुमारी को बिहार प्रांत में आदर्श समाज समिति इंडिया पूर्णिया प्रमंडल का अध्यक्ष बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं-सूरजगढ़: गुड़िया कुमारी को बिहार प्रांत में आदर्श समाज समिति इंडिया पूर्णिया प्रमंडल का अध्यक्ष बनाया

गुड़िया कुमारी को बिहार प्रांत में आदर्श समाज समिति इंडिया पूर्णिया प्रमंडल का अध्यक्ष बनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-सूरजगढ़: राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा की अनुशंसा पर बिहार प्रांत में गुड़िया कुमारी को पूर्णिया प्रमंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्णिया प्रमंडल में अररिया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज जिले आते हैं। इन जिलों के जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी भी गुड़िया कुमारी की रहेगी। नियुक्ति पत्र के निर्देशानुसार नवनियुक्त प्रमंडल अध्यक्ष गुड़िया कुमारी को 30 दिवस में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया है।

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि युवा साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता गुड़िया कुमारी बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले में झुंनी कला की रहने वाली हैं। कॉलेज लाइफ से ही इनकी साहित्य में काफी गहरी रुचि रही है। इनका एकल काव्य संग्रह “तुम अपना ख्याल रखना” 2021 में प्रकाशित हो चुका है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में इनकी कहानी, लेख और कविताएं प्रकाशित होती रहती हैं। साझा काव्य संग्रह और साझा कहानी संग्रह में भी इनकी रचनाएं निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं।

युवा साहित्यकार गुड़िया कुमारी ने साहित्य के क्षेत्र में अच्छी पहचान बनाई है। साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कई बार इनको सम्मानित किया गया है। संस्थान को उन पर गर्व है। युवा साहित्यकार गुड़िया कुमारी के आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार से जुड़ने से संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को निश्चित ही गति मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

बिहार प्रांत के पूर्णिया प्रमंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष गुड़िया कुमारी से संस्थान को अपेक्षा रहेगी कि वह राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करने के साथ संगठन द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। आदर्श समाज के निर्माण में निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे। गुड़िया कुमारी को पूर्णिया प्रमंडल का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित करते हुए खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet