बिजली कनेक्शन काटने गए लाइनमैन से मारपीट:दो आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज, बिल बकाया था
बिजली कनेक्शन काटने गए लाइनमैन से मारपीट:दो आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज, बिल बकाया था
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में बकाया बिजली बिल के कारण कनेक्शन काटने गए दो लाइनमैन से मारपीट का मामला सामने आया है। जोधपुर डिस्कॉम की शहरी जेईएन ऋतिका बिजारणियां ने दो आरोपियों के खिलाफ रतनगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार डिस्कॉम के लाइनमैन विकास और साजिद राजस्व वसूली के लिए नासर भक्त की मेड़ी के पास गए थे। वे उपभोक्ता इकरामुद्दीन का बकाया बिल जमा नहीं होने के कारण उसका बिजली कनेक्शन काट रहे थे।
इसी दौरान इकरामुद्दीन के बेटे मुश्ताक और मोनू ने लाइनमैनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाइनमैन विकास और साजिद को उन्हीं के औजारों से पीटा, जिससे विकास की आंख पर गंभीर चोट लगी। उन्होंने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए।
पुलिस ने मुश्ताक और मोनू के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034223


