[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाडनूं मे विशाल मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, क्षेत्र की 165 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

लाडनूं मे विशाल मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, क्षेत्र की 165 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

लाडनूं मे विशाल मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, क्षेत्र की 165 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद ‌‌अली पठान

लाडनूं : नूर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज आठवी वीं पट्टी स्थित हाथी नोहरा में सुबह 10 बजे से उपखंड स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की 165 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।नूर फाउंडेशन के संरक्षक / अध्यक्ष डॉ. गुलाब नबी सिसोदिया ने बताया कि समारोह में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष हिदायत खान धोलिया एवं सेवानिवृत आईएएस जाकिर हुसैन जयपुर, जनसेवक लियाकत अली, दलित नेता कालूराम गेनाणा, छात्र नेता शुभम रेवाड़, हमीद खां जयपुर, डाक्टर शमशाद अली चूरू, डीवाईएसपी विक्की नागपाल, डाक्टर बी एस रूहेला बतौर अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए तथा शिक्षा, समाजसेवा, पर्यावरण, पत्रकारिता, सरकारी नौकरियो आदी में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करके उनकी हौसला अफजाई की गई।

कार्यक्रम में भामाशाह, समाजसेवी, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले व्यक्तियों, बोर्ड कक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना है, ताकि वे आगे भी समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान देते रहें। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू समिति द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन कर अलग अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है जिन्होंने अपनी भली-भांति जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर क्युम सिसोदिया, पुर्व पार्षद रमजान सिसोदिया, पार्षद नोशाद सिसोदिया, पार्षद मुनसब खां, मोहम्मद अनीस, डाक्टर आलम अली सिसोदिया, मुख्य चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद अली असरफी, मौलाना मोहम्मद मदनी, मौलाना मोहम्मद शकिल, पुर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भाणू खां टांक, सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी, सबीर खां लाडवाण, सैयद इरफान अली, कमरान बड़गुर्जर, आबिद बल्खी, इमरान खान, शरीफ तंवर, मास्टर फरमान, वशीम सिलावट, मंच संचालन राजूदान चारण व मास्टर इंशाफ खान ने‌ संयुक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62