घोड़ा गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत, बहू-बेटा हुए घायल, भट्टे पर मजदूरी करके जा रहे थे घर, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पहुंचाया अस्पताल
घोड़ा गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत, बहू-बेटा हुए घायल, भट्टे पर मजदूरी करके जा रहे थे घर, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पहुंचाया अस्पताल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर रोड पर भारणी स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने घोड़ा गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में नांगल नाथूसर निवासी चोथी देवी पत्नी किशन खटीक की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा विक्रम और बहू संगीता घायल हो गए। परिवार मजदूरी कर घर लौट रहा था।
वहीं से गुजर रहे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुड़ा ने तुरंत घायलों को रींगस राजकीय उप जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों ने चोथी देवी को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता भी सामने आई। मृतका का शव करीब आधे घंटे तक खुले में रखा रहा और मोर्चरी तक शिफ्ट करने के लिए कोई स्टाफ नहीं आया। अंततः पुलिस ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और मीडिया कर्मियों की मदद से शव को करीब 150 मीटर तक स्ट्रेचर घसीटकर मोर्चरी तक पहुँचाया। अस्पताल की इस अव्यवस्था और लापरवाही की लोगों ने कड़ी निंदा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058719


