[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धर्म व आस्था के क्षेत्र को समर्पित भाजपा नेता महेश बसावतिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धर्म व आस्था के क्षेत्र को समर्पित भाजपा नेता महेश बसावतिया

महेश बासावतिया ने सरकार के समक्ष विप्र समाज की उपेक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में भाजपा नेता महेश बासावतिया का नाम आज सनातन धर्म और विप्र समाज की सेवा के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। धार्मिक आयोजनों से लेकर सामाजिक मुद्दों तक, उनकी सक्रियता और समर्पण ने उन्हें जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी एक खास पहचान दिलाई है।सनातन धर्म के अग्रदूतझुंझुनूं में जब भी बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं, महेश बासावतिया की भूमिका प्रमुख रूप से सामने आती है। धर्म और संस्कृति की रक्षा के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए पुजारी सेवक महासंघ (रजि.) ने उन्हें जिला संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पद के माध्यम से वे शेखावाटी क्षेत्र के मंदिर पुजारियों की आवाज बनकर उनके हक और समस्याओं को सरकार तक लगातार पहुंचा रहे हैं।

विप्र समाज की उम्मीदें महेश बासावतिया को विप्र समाज के उत्थान के उद्देश्य से विप्र सेना ने प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने सरकार के समक्ष विप्र समाज की उपेक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाया। खासतौर पर उनकी यह मांग चर्चा का विषय बनी कि सरकार अन्य सभी समाजों की तरह विप्र कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र करे और इसकी कमान ऐसे व्यक्तित्व को सौंपी जाए जो समाज के प्रति पूर्ण समर्पण रखें।ऐतिहासिक धार्मिक आयोजनमहेश बासावतिया के नेतृत्व और संयोजन में झुंझुनूं जिले ने हाल ही में एक भव्य और ऐतिहासिक श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन देखा। यह आयोजन जिले के धार्मिक इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन बासावतिया के आयोजन कौशल और धर्मप्रेम का प्रत्यक्ष प्रमाण माना जा रहा है।

साधु-संतों के प्रति विशेष लगाव – महेश बासावतिया का मानना है कि सनातन धर्म की रक्षा और उसके संवर्धन का कार्य साधु-संतों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में ही संभव है। इस कारण वे हमेशा धर्मगुरुओं और संत समाज के साथ जुड़े रहते हैं और उन्हें समाज व सरकार के बीच सेतु बनाने का प्रयास करते हैं।समाजसेवा और नेतृत्व। महेश बासावतिया की कार्यशैली में धार्मिक आस्था, संगठनात्मक क्षमता और समाजसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उनके प्रयासों ने उन्हें न केवल झुंझुनूं बल्कि पूरे शेखावाटी अंचल में सनातन धर्म और विप्र समाज के मजबूत आवाज के रूप में स्थापित किया है। महेश बासावतिया की बढ़ती भूमिका और उनके कामकाज ने स्पष्ट कर दिया है कि वे आने वाले समय में जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में भी निर्णायक योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62