खेतड़ीनगर के कॉपर क्लब में दुर्गा महोत्सव:गरबा-डांडिया कार्यक्रम में झूमीं महिलाएं
खेतड़ीनगर के कॉपर क्लब में दुर्गा महोत्सव:गरबा-डांडिया कार्यक्रम में झूमीं महिलाएं
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी कॉपर क्लब में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत महिला समाज द्वारा गरबा-डांडिया महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम देर शाम को संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता थे, जबकि महिला समाज की अध्यक्ष रीना गुप्ता ने इसकी अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में एस. गुहा, मनीष गवई, मयूख चटर्जी, वनेंदु भंडारी, डॉ. गोपाल राठी, विपिन शर्मा और वी.के. इंद्रा शामिल थे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन मोनिका शेखावत और मोनिका कटेवा ने किया।
इस महोत्सव में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक गरबा और डांडिया नृत्य में हिस्सा लिया। सभी उपस्थित लोगों ने गरबा महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर जीडी गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि विभिन्न धर्मों के लोग अपने रीति-रिवाजों का पालन करते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों से आस्था बनी रहती है तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।
श्रमिष्ठा भंडारी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपिका, ममता राजपुरोहित, वंदना ग्रारेकर, निशा सैनी, सोनल भंडारी, प्रियंका पारीक, नीतू कटियाल, पूनम सोनी, शिखा सोन सहित कई महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036209


