[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दांता में मरीजों में बढ़े डेंगू के लक्षण:सीएचसी में ओपीडी 600 पार, डॉक्टर दे रहे मास्क लगाने की सलाह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दांता में मरीजों में बढ़े डेंगू के लक्षण:सीएचसी में ओपीडी 600 पार, डॉक्टर दे रहे मास्क लगाने की सलाह

दांता में मरीजों में बढ़े डेंगू के लक्षण:सीएचसी में ओपीडी 600 पार, डॉक्टर दे रहे मास्क लगाने की सलाह

सीकर : सीकर के दांता में मानसून के बाद मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। दांता सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं हर दिन 600 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे है। सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.एस. जांगिड़ ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 550 से बढ़कर 600 तक पहुंच गई है। डॉ. जांगिड़ ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण प्रमुख हैं।

मरीजों में बढ़ रहे डेंगू के लक्षण

डॉ. जांगिड़ ने बताया कि कुछ मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण भी दिख रहे हैं, हालांकि अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। इन लक्षणों में तेज बुखार, प्लेटलेट्स में कमी, कमजोरी और सिरदर्द शामिल हैं। ऐसे मरीजों का सीएचसी में इलाज किया जा रहा है और कुछ को अस्पताल में भर्ती भी किया गया है। डॉ. जांगिड़ ने वायरल बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने फेस मास्क लगाने, छींक आने पर टिशू पेपर या कपड़े का उपयोग करने, शुद्ध भोजन करने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने जैसे उपाय सुझाए हैं। ओपीडी बढ़ने के साथ ही लैब में विभिन्न प्रकार की जांचें भी की जा रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini