[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में सहायक जिला कमिश्नर स्काउट का स्वागत:भागचंद बाजिया को स्काउट भवन में सम्मानित किया, सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल बनने पर दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में सहायक जिला कमिश्नर स्काउट का स्वागत:भागचंद बाजिया को स्काउट भवन में सम्मानित किया, सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल बनने पर दी बधाई

रींगस में सहायक जिला कमिश्नर स्काउट का स्वागत:भागचंद बाजिया को स्काउट भवन में सम्मानित किया, सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल बनने पर दी बधाई

रींगस : रींगस कस्बे के खाटूश्यामजी मोड़ स्थित राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं स्थानीय संघ मुख्यालय भवन में शनिवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (स्काउट) भागचंद बाजिया का स्वागत किया गया। संघ सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया- भागचंद बाजिया हाल ही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रींगस में प्रधानाचार्य के पद पर पदस्थापित हुए हैं। ये सम्मान समारोह उनके नए पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्काउट आंदोलन की भावी योजनाओं और कार्यों पर गहनता से चर्चा की गई। इस मौके पर सहायक जिला कमिश्नर भागचंद बाजिया ने कहा कि स्काउट संगठन बालकों और युवाओं के चरित्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षों में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

संघ प्रधान एवं स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी और उप प्रधान सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक पेमाराम चौधरी ने स्काउट के उद्देश्यों और नियमों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में सेवानिवृत्त गिरदावर मालीराम सैनी को भी सम्मानित किया गया। उन्हें स्कार्फ पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्काउट गतिविधियों में उनके सहयोग और सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर स्काउट मास्टर शंकर लाल रैगर, कृष्ण कुमार यादव, निक्की कुमार जांगिड़, आयुष मौर्य, सुरेंद्र सिंगड़, बंशीधर कुलड़िया, अर्जुन लाल निठारवाल सहित कई स्काउट-गाइड, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62