सूरजगढ़ में 51 फीट के रावण का होगा दहन:शस्त्र पूजा के बाद राम-रावण संवाद का मंचन
सूरजगढ़ में 51 फीट के रावण का होगा दहन:शस्त्र पूजा के बाद राम-रावण संवाद का मंचन

सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ कस्बे में दशहरा पर्व पर 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन होगा। । नगरपालिका के सहयोग से दशहरा आयोजन समिति और हिंदू युवा वाहिनी कार्यक्रम की तैयारियां कर रही है। उदयपुरवाटी से आए कारीगरों ने शुक्रवार को 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाना शुरू कर दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दशकों बाद हो रहे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
आयोजन समिति ने बताया कि दशहरा पर्व के दिन 2 अक्टूबर को चाणक्यपुरी स्थित नवनिर्मित बस स्टैंड पर कार्यक्रम होगा। इसमें हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन किया जाएगा। इसके बाद राम-रावण संवाद का मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा।