[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जनसंघ के संस्थापक सदस्य एव देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को स्थानीय पिरुसिह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में जयंती समारोह एव संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक एव संगठनकर्ता रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश की मजबूती व एकता के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। उन्होंने एकता के सूत्र में बँधे समृद्ध भारत राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर लगातार प्रयत्न किया। उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वे विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों के भी पक्षधर रहे हैं ।

भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी लेखक, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सदैव सबसे कमजोर और जरुरतमंद व्यक्ति की चिन्ता की थी।उपाध्याय ने देश में एकात्म मानववाद की विचारधारा को जन्म दिया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया ने प०उपाध्याय के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इनके अलावा विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, रणवीर सिंह गुढ़ा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, भाजपा नेता विश्वंभर पूनिया भी अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। जयंती संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन एव धन्यवाद मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने किया ।

इस अवसर पर चिड़ावा प्रधान रोहिताश्व धांगड़, युवा नेता मुरारी सैनी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सरोज श्योराण, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव एडवोकेट रिया चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूर्व प्रधान विमला चौधरी, सी ए मनीष अग्रवाल, माखर प स सदस्य नंदलाल सैनी, बाबूलाल माहिच, गोपाल सिंह शेखावत, नगर प्रभारी अरुणा सिहाग, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, मंजू चौहान, ममता शर्मा, द्रौपदी गरवा, भंवरी शेखावत, किरण चौधरी, संजय मोरवाल, नगर महामंत्री रवि लांबा, विजेंद्र हटवाल, दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष जगदीश गोस्वामी, ताराचंद सैनी, रामनिवास सैनी, पार्षद बुधराम सैनी, विजय कुमार सैनी, नरेंद्र शर्मा, संजय पारीक, अशोक प्रजापति, प्रमोद जानू, कुलदीप पुनिया, संदीप चांवरिया, विनोद जांगिड़, ख्यालीराम कुमावत, दयाराम सैनी, जगदीश सैनी, उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, अनिल जोशी, पंकज बावलिया, सौरभ पुरोहित, एडवोकेट हनुमानसिह महला, महेंद्र सोनी, खलील सिलावट, लीलाधर पुरोहित, संजय जांगिड़, श्रीराम सैनी, कपिल सोनी, जे पी चौधरी, विनोद नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles