सरदारशहर में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन गरिमा:छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, स्कूल और कॉलेज जैसी जगहों पर चलाया जा रहा है अभियान
सरदारशहर में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन गरिमा:छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, स्कूल और कॉलेज जैसी जगहों पर चलाया जा रहा है अभियान
सरदारशहर : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन गरिमा के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी की सूचना पर पुलिस टीम ने सिलामपरिया कुआं के पास लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पकड़ा है।
आरोपी की पहचान आडसर निवासी अशोक कुमार (30) पुत्र रामेश्वर लाल सोनी के रूप में हुई है। सूचना पर एएसआई हिम्मत सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एएसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि ऑपरेशन गरिमा का उद्देश्य वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधों में कमी लाना है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को परेशान किया जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047871


