श्री गणेशपुरा दुर्गा पूजा महोत्सव : मां दुर्गा की आंखों से छलके खुशी के आंसू
श्री गणेशपुरा दुर्गा पूजा महोत्सव : मां दुर्गा की आंखों से छलके खुशी के आंसू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : श्री गणेशपुरा दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं के मन को भावविभोर कर दिया। यहां स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू छलकते देख भक्तजन आश्चर्यचकित रह गए। देखते ही देखते यह घटना पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गई।

भक्तों ने इसे मां दुर्गा की दिव्य लीला और आशीर्वाद का प्रतीक माना। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर जयकारे लगाने लगे और बड़ी संख्या में लोग इस चमत्कारी दृश्य के साक्षी बनने पहुंचे।
इस अलौकिक घटना के बाद गणेशपुरा दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ और अधिक बढ़ गई है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा ने अपने भक्तों पर अनंत कृपा बरसाई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036210


