[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए एकत्रित नगद राशि शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियाना को सौंपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए एकत्रित नगद राशि शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियाना को सौंपी

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए एकत्रित नगद राशि शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियाना को सौंपी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार  मुज्तर

बिसाऊ : विगत दिनों पंजाब में आई बाढ़ से बहुत लोग बेघर हो चुके थे। जिनकी सहायता के लिए बिसाऊ कस्बे से हाजी पीर निसार अहमद खान के नेतृत्व में मुस्लिम औकाफ कमेटी व मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा ईदगाह में मीटिंग की गई और बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों के सहयोग से 678000 रुपए नगद एकत्रित किए गए। शनिवार को एक ग्रुप हाजी पीर निसार अहमद खान के नेतृत्व में पंजाब के लिए रवाना हुआ व एकत्रित पैसे रविवार को जामा मस्जिद लुधियाना के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी को सौंपे गए व वीडियो बनाया गया। बेघर लोगों की सहायता करने पर मौलाना उस्मान लुधियानवी ने बिसाऊ कस्बे के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान हाजी पीर निसार अहमद खांन, एडवोकेट मुबारिक चोपदार, लियाकत खान मास्टर, हुसैन खा, सामाजिक कार्यकर्ता इस्माइल तंवर, सद्दाम ठेकेदार, इमरान खान ई मित्र, इक़बाल चौहान, निवर्तमान पार्षद अब्दुल करीम, मौलाना युनुस, मोहम्मद राईन, अहसाब खान मौजुद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62