[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ पर बैठक:कार्यकर्ताओं ने तैयारी पर की चर्चा, भाजपा पर साधा निशाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ पर बैठक:कार्यकर्ताओं ने तैयारी पर की चर्चा, भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ पर बैठक:कार्यकर्ताओं ने तैयारी पर की चर्चा, भाजपा पर साधा निशाना

सादुलपुर : राजगढ़ में पुलिस थाने के पास कांग्रेस की बैठक हुई। विधानसभा प्रभारी साजिद कुरैशी ने बैठक की अध्यक्षता की। पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी मंडलों में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में राजगढ़ नगरपालिका में विकास कार्य रुक गए हैं।

विधानसभा प्रभारी साजिद कुरैशी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया की हार वोट चोरी की ओर इशारा करती है। कार्यक्रम में शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, करतार टांडी, पीसीसी मेंबर शिशुपाल पूनिया समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वेदप्रकाश रेडू ने किया। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पूनिया गगड़वास ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पवन सैनी, पूर्व चेयरमैन रजिया गहलोत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin