[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में एयू फाउंडेशन का विलेज लेवल टूर्नामेंट संपन्न:एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और कबड्डी में 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में एयू फाउंडेशन का विलेज लेवल टूर्नामेंट संपन्न:एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और कबड्डी में 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पिलानी में एयू फाउंडेशन का विलेज लेवल टूर्नामेंट संपन्न:एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और कबड्डी में 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पिलानी : पिलानी के एनएस ग्राउंड पर एयू फाउंडेशन द्वारा आयोजित विलेज लेवल टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण संपन्न हो गया। राजस्थान के 60 से अधिक स्थानों पर 20 और 21 सितंबर को यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया। पिलानी में इस दो दिवसीय आयोजन में कुल 400 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और अन्य स्थानीय खेलों में भाग लिया।

गर्ल्स वॉलीबॉल गेम में विद्याश्रम पब्लिक स्कूल ने विजेता का खिताब जीता। आरएफ स्क्वायर एकेडमी की टीम रनर अप रही। बॉयज वॉलीबॉल गेम में बनगोठड़ी की टीम जीती और राकेश एकेडमी रनर अप रही। अंडर-17 गर्ल्स रिले रेस में आरएफ स्क्वायर एकेडमी की तेजस्वी, एंजेल, रजनीश और अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया। विद्याश्रम पब्लिक स्कूल की निकिता, साक्षी, रक्षिता और अंशु दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार रिले रेस अंडर-14 में गर्ल्स और बॉयज दोनों वर्गों में केएस बगड़ प्रथम रहा। आरएफ स्क्वायर एकेडमी दूसरे स्थान पर रही।

बॉयज कबड्डी गेम में पिलानी पाइरेट्स ने विजेता का खिताब जीता और ब्लैक पैंथर उपविजेता रहे। गर्ल्स कबड्डी गेम में दुर्गा पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की। बॉयज की 1500 मीटर रेस में ज्ञानी फर्स्ट और ललित सेकंड रहे। गर्ल्स वर्ग में प्रिया और एंजेल क्रमशः फर्स्ट और सेकंड स्थान पर रहीं। पार्षद राजकुमार नायक ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। कोच कमल नायक, सचिन कसाना, महेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, राजन नायक, अनिल बागोरिया, प्रदीप सिंह शेखावत, हेमन्त नायक और हेमन्त जांगिड़ ने टूर्नामेंट का आयोजन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin