[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बासड़ी कला में शहीद हेमाराम की मूर्ति का हुआ अनावरण भारत माता की जय के गूंजे जयकारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

बासड़ी कला में शहीद हेमाराम की मूर्ति का हुआ अनावरण भारत माता की जय के गूंजे जयकारे

बासड़ी कला में शहीद हेमाराम की मूर्ति का हुआ अनावरण भारत माता की जय के गूंजे जयकारे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

दातारामगढ़ : सीकर जिले के दातारामगढ़ तहसील के बासडी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में में आज शहीद हेमाराम निठारवाल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह से पूर्व सुबह जीणमाता से विशाल तिरंगा यात्रा रवाना हुई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे गूंजे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, सांसद अमराराम, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर,पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा नेता गजानंद कुमावत, खंडेला विधायक सुभाष मील सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि शहीद देवतुल्य होते हैं। जैसे शुभ कार्यों से पूर्व देवताओं का स्मरण किया जाता है, वैसे ही शहीदों को नमन करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि परीक्षा देने से पहले यदि शहीदों की प्रतिमा को प्रणाम करेंगे तो उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। महिलाओं से भी आह्वान किया कि लोक देवताओं के साथ शहीद प्रतिमाओं पर भी चढ़ावा अर्पित करें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह में वीरांगना विमला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि शहीद हेमाराम निठारवाल 10 पैरा बटालियन के जांबाज सिपाही थे। 19 सितंबर 1997 को कश्मीर के कुपवाड़ा जंगलों में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए गंभीर रूप से घायल हुए और 20 सितंबर को सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि की रक्षा की। सेना की गार्ड टुकड़ी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini