प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े में भाजपा ने किया 148 यूनिट रक्तदान
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े में भाजपा ने किया 148 यूनिट रक्तदान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल झुंझुनूं, बगड़ मण्डल एव झुंझुनूं ग्रामीण मण्डल द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर 148 यूनिट रक्तदान किया गया । जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी रवि लांबा एव संयोजक ताराचंद सैनी ने बताया कि भाजपा नगर मंडल झुंझुनूं, बगड़ मण्डल एवं झुंझुनूं ग्रामीण मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में गांधी चौक स्थित पी एच सी पुराना जनाना अस्पताल गाँधी चौक में नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, बगड़ मंडल अध्यक्ष सुदर्शन चौमाल एव ग्रामीण मण्डल महामंत्री प्रकाश जांगिड़ के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रवीण स्वामी, मुरारी सैनी ने शिविर का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े को लेकर आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नज़र आया । इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है, ये किसी भी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है जिसका पुण्य रक्तदाता को प्राप्त होता है। सेवा पखवाड़ा प्रभारी रवि लांबा एव संयोजक ताराचंद सैनी ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039814


