[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के रोलबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में चयन:सीनियर पुरुष टीम टूर्नामेंट में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के रोलबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में चयन:सीनियर पुरुष टीम टूर्नामेंट में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

रींगस के रोलबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में चयन:सीनियर पुरुष टीम टूर्नामेंट में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

रींगस : राजस्थान रोल बॉल एसोसिएशन के नेतृत्व में कस्बे के महला रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष रोलबॉल टीम में चयन हुआ है। टीम आगामी चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।संस्थान सचिव विशाल महला ने बताया कि 20वीं सीनियर राज्य स्तरीय रोलबॉल चैंपियनशिप 20 सितंबर से सीकर के विद्या भारती पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में शुरू होगी। इसमें महला स्कूल की पुरुष सीनियर टीम सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

टीम का चयन रोलबॉल कोच पिंटू दयाल शर्मा ने किया है। महला स्कूल के खिलाड़ी महिपाल महला टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में आशीष लांबा (गोलकीपर), विकास महला, दिवेश आर्यन, राकेश जाट, लोकेश निठारवाल, नवीन, सौम्य शर्मा, रक्षित मावलिया, रघुनाथ, हार्दिक सिंह और विपिन शर्मा शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को संस्थान सचिव विशाल महला और प्रिंसिपल राजेंद्र ने आगामी गेम के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin