[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस स्टेशन का DRM रवि जैन ने किया निरीक्षण:यात्रियों से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बोले- विकास कार्य करवाए जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस स्टेशन का DRM रवि जैन ने किया निरीक्षण:यात्रियों से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बोले- विकास कार्य करवाए जाएंगे

रींगस स्टेशन का DRM रवि जैन ने किया निरीक्षण:यात्रियों से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बोले- विकास कार्य करवाए जाएंगे

रींगस : जयपुर मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने बुधवार शाम साढ़े सात बजे तक रींगस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण कार्य भी संपन्न करवाया गया।

डीआरएम जैन ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, रेल लाइनों के बीच की खाली जगहों पर सफाई कार्य, यात्रियों के लिए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टिकट खिड़की, शौचालयों में साफ-सफाई और पेयजल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पेयजल, सफाई व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों की व्यवस्थाओं व सुविधाओं में और अधिक बढ़ोतरी के लिए निर्देश दिए।

डीआरएम जैन ने बताया कि रींगस रेलवे स्टेशन पर बढ़ती हुई यात्रियों की संख्या और राजस्व को देखते हुए और अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्र के अधिकारियों से वार्ता करके आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

रेलवे स्टेशन का जायजा लेते डीआरएम रवि जैन
रेलवे स्टेशन का जायजा लेते डीआरएम रवि जैन

निरीक्षण कार्य के बाद डीआरएम जैन ने रेलवे स्टेशन परिसर में पौधा लगाया और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए। सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने यात्रियों की बैठक व्यवस्था के लिए बनाए गए रेलवे मेला शेल्टर के एफओबी निकास व्यवस्थाओं पर वार्ता की। उन्होंने रेलवे कोच में प्रारंभ होने वाले रेस्टोरेंट की तैयारियों की जानकारी ली और ठेकेदार चौधरी ओमप्रकाश बाविलया से वार्ता कर शुभारंभ के लिए निर्देश दिए।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने बताया कि डीआरएम जैन ने रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए जाने की योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने ‘स्वस्थ ही सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ कर पौधारोपण किया और यार्ड री-मॉडलिंग, पुणे विकास तथा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी पर चर्चा की।

इस अवसर पर एडीआरएम गौरव गौड़, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत कुमार मीणा, सीनियर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल, सहायक अभियंता कमलेश कुमार शर्मा, वाणिज्य निरीक्षक मोहन सिंह मीणा, जीआरपी चौकी प्रभारी मुकेश सैनी, आरपीएफ पुलिस थाने के अधिकारी, कर्मचारी सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin