[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा का आगाज, स्वच्छता अभियान से की शुरुआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा का आगाज, स्वच्छता अभियान से की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा का आगाज, स्वच्छता अभियान से की शुरुआत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने स्वयं के बूथ संख्या 65 से स्वच्छता कार्य कर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा का सर्वोच्च रूप है और मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में चलाए जा रहे इस सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है। शेखावत के आह्वान पर मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर स्वच्छता कार्य को गति दी।

बूथ संख्या 61 अध्यक्ष निशांत पापटान ने शहीद मेजर प्रदीप शर्मा स्मारक के पास सफाई अभियान चलाया। बूथ संख्या 60 अध्यक्ष एवं संयोजक अनिल शर्मा, जसवंत ने रानी सती मंदिर परिसर में सफाई कर श्रमदान दिया।बूथ संख्या 66 अध्यक्ष दीपक शर्मा ने लक्ष्मी नारायण मंदिर पर सफाई कार्य कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत दिन-प्रतिदिन सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

सभी ने मोदी के सपनों के विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया।स्वच्छता अभियान में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजू कुल्हरि भाजपा पार्षद सुप्यार देवी, नगर निकाय जिला संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक सुरेंद्र कौशिक, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र सैन, राजेंद्र, बूथ संख्या 60, 61, 65 व 66 के अध्यक्ष सहित मंडल कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin