[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद एएसआई शेर सिंह फोगाट का पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव सालम का बास में हुआ अंतिम संस्कार, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने दी पुष्पांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

शहीद एएसआई शेर सिंह फोगाट का पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव सालम का बास में हुआ अंतिम संस्कार, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने दी पुष्पांजलि

शहीद एएसआई शेर सिंह फोगाट का पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव सालम का बास में हुआ अंतिम संस्कार, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने दी पुष्पांजलि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : बुधवार रात लोहारू के पास बदमाशों की गाड़ी का पीछा करते हुए शहीद हुए गाडाखेड़ा चौकी इंचार्ज एएसआई शेर सिंह फोगाट का उनके गांव सालम का बास में गुरूवार शाम गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने लाडले सपूत को आखिरी विदाई दी।

इससे पहले उनकी पार्थिव देह को रोहतक पीजीआई हॉस्पिटल से एम्बुलेंस से सड़क मार्ग से पहले गाडाखेड़ा लाया गया, जहां पार्थिव देह को फूलों से सजाए गए ट्रक में रखा गया। उसके बाद गाडाखेड़ा से लालचौक होते हुए उनके गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैंकड़ों युवाओं और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल होकर शहीद एएसआई शेर सिंह फोगाट को श्रद्धांजलि अर्पित की। रास्ते में जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।

सालम का बास में जब उनके घर पर पार्थिव देह को लाया गया तो वहां हर आंख नम थी। घर के आंगन में ही उनके दोनों बेटों और परिवार ने उनके अन्तिम दर्शन किए और वीरांगना मीरा देवी ने पति के चेहरे को आखिरी बार निहारा। डबडबाई आंखों के साथ पति के पास मौजूद वीरांगना को बड़ी मुश्किल से परिवार की अन्य महिलाओं ने संभाला। बाद में पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी।

घर से अन्तिम संस्कार के लिए शहीद की पार्थिव देह को गांव के मुक्तिधाम में ले जाया गया। रास्ते में “शहीद शेर सिंह फोगाट अमर रहे” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शहीद एएसआई शेर सिंह फोगाट के दोनों बेटों नीरज और निशांत ने चिता को मुखाग्नि दी।

अन्तिम संस्कार में पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, डीएसपी नोपाराम भाकर, राजेश गोदारा, सूरजगढ़ एसएचओ धर्मेंद्र मीणा, मेहाड़ा थानाधिकारी भजनाराम, चिड़ावा पुलिस थाना स्टाफ बलबीर चावला, सुनील, सुधीर, सुनील कुमार, विकास डारा, अमित सिहाग, एजीटीएफ से शशिकांत शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार फोगाट, ईश्वर सिंह पूनिया, चरणसिंह लुणायच ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad