पंचायत समिति की दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी:चिड़ावा में पूर्व प्रधान समेत 16 लोगों पर कोर्ट के आदेश पर FIR
पंचायत समिति की दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी:चिड़ावा में पूर्व प्रधान समेत 16 लोगों पर कोर्ट के आदेश पर FIR
चिड़ावा : चिड़ावा में पंचायत समिति की दुकानों के आवंटन में अनियमितता का मामले में कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधान इंद्रा डूडी सहित 16 लोगों के खिलाफ मंगलवार शाम को एफआईआर दर्ज की गई है। स्वामी सेही के रहने वाले देवेंद्र कुमार ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया। उन्होंने जून 2021 में पंचायत समिति की दुकान के लिए आवेदन किया था। नियमों का पालन करने के बावजूद उन्हें दुकान नहीं मिली।
आरोपियों में कई सरकारी अधिकारी हैं। इनमें तत्कालीन विकास अधिकारी रणसिंह और सहायक अभियंता महेंद्रसिंह शामिल हैं। सहायक लेखाधिकारी ओमप्रकाश गोदारा और महेश कुमार भी आरोपी हैं। कनिष्ठ तकनीकी सहायक महीपाल सिंह पर भी केस दर्ज हुआ है।
जिप वरिष्ठ लेखाधिकारी सतपाल और सारी निवासी अनिल कुमार भी आरोपियों में शामिल हैं। वार्ड 34 के पुलकित, सूरजगढ़ रोड की सुशीला जिनोलिया और आदर्श कॉलोनी के विनोद कुमार नेहरा पर भी मामला दर्ज हुआ है। वार्ड 25 के महेंद्र कुमार शर्मा, विकास नगर के जगदीशप्रसाद शर्मा, वार्ड 25 की शांति देवी और विकास नगर की राजकुमारी शर्मा भी आरोपी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040946


