[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान

जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान

झुंझुनूं : महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार के सशक्तिकरण को लेकर झुंझुनूं जिले में 17 सितंबर से विशेष अभियान ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ शुरू किया जाएगा। यह अभियान 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि अभियान की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित बीडीके जिला अस्पताल में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर और उद्घाटन समारोह से होगी। बीडीके पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू ने नवाचार करते हुए इस शिविर में विशेष महिला विशेषज्ञ चिकित्सकों और महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा में लगाया है।

अभियान के तहत मुख्य फोकस: महिलाओं में एनीमिया, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित सामान्य बीमारियों की जांच, टीकाकरण और पोषण के महत्व पर जागरूकता, संतुलित आहार, आयरन और कैल्शियम युक्त भोजन की जानकारी, मासिक धर्म स्वच्छता और व्यक्तिगत देखभाल पर विशेष सत्र, सरकार की योजनाओं जैसे जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की जानकारी।

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने कहा-“एक स्वस्थ नारी ही स्वस्थ और सशक्त परिवार का आधार होती है। यह अभियान न सिर्फ महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने का प्रयास है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाकर अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना भी इसका उद्देश्य है।”

इस मौके पर नोडल अधिकारी व आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, डॉ. विजय झाझड़िया, डीपीओ डॉ. विक्रम सिंह, सिद्धार्थ शर्मा और सियाराम पूनिया भी मौजूद रहे।

अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक जिले के जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles