[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर से पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास सीवरेज चेंबर खुला:10 फीट गहरे गड्ढे में कई वाहन चालक गिरे, प्रशासन बेखबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर से पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास सीवरेज चेंबर खुला:10 फीट गहरे गड्ढे में कई वाहन चालक गिरे, प्रशासन बेखबर

फतेहपुर से पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास सीवरेज चेंबर खुला:10 फीट गहरे गड्ढे में कई वाहन चालक गिरे, प्रशासन बेखबर

फतेहपुर : फतेहपुर से मंडावा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास सीवरेज चेंबर बिना ढक्कन के खुला पड़ा है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। चेंबर की गहराई 10 फीट से ज्यादा है। स्थानीय निवासी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि चेंबर का ढक्कन चोरी हो गया है या टूट गया है। पिछले 24 घंटों में कई वाहन चालक इस चेंबर में गिर चुके हैं। अभी तक न तो किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान दिया है। सीवरेज विभाग ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चेंबर को तुरंत ढकना जरूरी है। यह वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई दुर्घटना हो सकती है। सभापति मुस्ताक अहमद ने बताया कि मुख्य सड़क पर सीवरेज की लाइन के चेंबर पर लगे ढक्कन की खुले होने की जानकारी प्राप्त हुई है । जिम्मेदार कर्मचारियों को इसके लिए निर्देशित भी कर दिया गया है । ढक्कन जल्द लगा दिया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन और आम राहगीरों के साथ दुर्घटना ना घटे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin