खेजड़ली बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम:जाखोड़ा और महरमपुर में 511 पौधे लगाए, वृक्ष कथा से दिया प्रकृति का संदेश
खेजड़ली बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम:जाखोड़ा और महरमपुर में 511 पौधे लगाए, वृक्ष कथा से दिया प्रकृति का संदेश
चिड़ावा : चिड़ावा में खेजड़ली बलिदान दिवस पर ग्राम जाखोड़ा और महरमपुर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रामकृष्ण जय दयाल डालमिया सेवा संस्थान की पहल पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और संगीतमय वृक्ष कथा का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध वाचक और पर्यावरणविद् डॉ. अशोक शर्मा और उनकी टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया। ग्राम महरमपुर में 101 खेजड़ी सहित कुल 511 पौधे लगाए गए। संगीतमय वृक्ष कथा में पांच तत्वों का वृक्षारोपण से संबंध और पौधों का हमारी संस्कृति से जुड़ाव समझाया गया।
कार्यक्रम में पेड़ों की उपयोगिता और नौ देवियों से उनका संबंध बताया गया। औषधीय पौधों से बीमारियों के उपचार की जानकारी दी गई। नवदुर्गा वाटिका की स्थापना और पितृपक्ष में पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ. शर्मा ने कहा कि पेड़ हरियाली के साथ-साथ हमारी संस्कृति और आस्था का भी प्रतीक हैं। कार्यक्रम में संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुल्हार और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जल एवं ग्रामीण समन्वयक संजय शर्मा श्योपुरा, क्षेत्रीय अधिकारी बलवान सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने कथा का रसपान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण का संकल्प दिलाना था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045420

