[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझूनूं के लांबी अहीर में युवक की हत्या का खुलासा:पुरानी रंजिश में चार दोस्तों ने पिलाई शराब, मटकों से वार कर की हत्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

झुंझूनूं के लांबी अहीर में युवक की हत्या का खुलासा:पुरानी रंजिश में चार दोस्तों ने पिलाई शराब, मटकों से वार कर की हत्या

झुंझूनूं के लांबी अहीर में युवक की हत्या का खुलासा:पुरानी रंजिश में चार दोस्तों ने पिलाई शराब, मटकों से वार कर की हत्या

पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र के लांबी अहीर गांव के तिबारे में शव को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मटकों से वार कर युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

डीएसपी नोपाराम भाकर ने बताया-9 सितंबर को सुबह सरकारी स्कूल लांबी अहीर के पास एक व्यक्ति का शव पाया गया था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौका निरीक्षण में मृतक की पहचान लांबी अहीर निवासी महेंद्र उर्फ मिंदर पुत्र यादराम के रूप में हुई थी। इस संबंध में पिता यादराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि महेन्द्र रात को घर से 15 मिनट में आने की कहकर निकला था । फिर सुबह 7 बजे महेन्द्र को तलाशना शुरू किया, इस दौरान स्कूल के पास तीबारा में मृत मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान व खून में लथपथ हालात मे पड़ा मिला ।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का एफएसएल टीम , एमआईयू टीम, डॉग स्क्वॉयड से मौका मुआयना करवाया गया। जानकारी जुटाई गई तो सामने आया की घटना के दिन रात्रि में मजीत, पंकज, साहिल और अशोक को मृतक महेन्द्र ऊर्फ मिन्दर के साथ ठेके के आस पास व गांव में देखा गया था।

जब उनकी जानकारी जुटाई तो गांव व घर से फरार मिले। जिस पर साइबर सेल की मदद से बहरोड़ के गांव महतावास से मंजीत और पंकज को दस्तयाब किया। वहीं साहिल और अशोक को लांबी सहड़ की रोही के पास दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई तो चारों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया की मंजीत व पंकज की मृतक से पुरानी रंजिश थी, जिसको लेकर मृतक महेंद्र को सरकारी स्कूल के पास सार्वजनिक प्याऊ के तिबारा के पास ले गये तथा मृतक को और शराब पिलाई शराब पिलाते वक्त कहासुनी होने पर तिबारा मे पड़े खाली पानी के मटकों से मारपीट कर दी। मृतक महेन्द्र का सिर फर्श पर लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद वह शव को की छोड़कर फरार हो गए। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin